Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 4 युवको  को किया गिरफ्तार, पुलिस ने बाइबिल समेत किया खुलासा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/05/2026 11:51:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/05/2026 11:51:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भीम आर्मी के बैनर-पोस्टर की आड़ में लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भीम आर्मी के बैनर-पोस्टर की आड़ में लोगों को प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद गुरुवार, 8 मई 2026 को यह कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ अन्य लोग फरार हो गए।लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पास्टर रमेश कुमार चंचल (निवासी देवकठिया, थाना जंगीपुर), धनई निवासी जफरापुर, थाना कोतवाली गाजीपुर, पवन कुमार और विजेंद्र कुमार दोनों निवासी देवकठिया, थाना जंगीपुर) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग गांव में लोगों को लालच और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन।लालच देकर धर्म परिवर्तन कराते थे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पास्टर रमेश कुमार चंचल (निवासी देवकठिया, थाना जंगीपुर),

 धनई निवासी जफरापुर, थाना कोतवाली गाजीपुर, पवन कुमार और विजेंद्र कुमार(दोनों निवासी देवकठिया, थाना जंगीपुर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग गांव में लोगों को लालच और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान मौके से पांच बाइबिल भी बरामद की गई हैं। जंगीपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी, उपनिरीक्षक लल्लन राजभर, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय सहित पुलिस टीम शामिल थी।

 जंगीपुर थाने के प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी जी इस समय कोई भी अपराध कोई भी घटनाएं होने को रोकथाम के लिए 24 घंटा तत्पर रहते हैं और हमेशा सराहनीय कार्य करते रहते हैं और अपराधियों को जेल भेजते रहते हैं इनसे  जनता भी संतुष्ट दिखाई देती है गाजीपुर जिले के सभी थानों की पुलिस शासन प्रशासन के आदेश व पुलिस अधीक्षक के आदेशों का पालन बहुत ही गंभीरता पूर्वक करती है ताकि कोई अपराधी अपराध करके बच ना सके और जनता में पुलिस के प्रति मान सम्मान आदि कायम रहे।