Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यमुना में बढ़ते जलस्तर से 43 गांव प्रभावित, गौतमबुद्ध नगर प्रशासन अलर्ट मोड पर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender , Date: 05/09/2025 11:54:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Narender ,
  • Date:
  • 05/09/2025 11:54:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में राजस्व, सिंचाई, स्वास्थ्य, पूर्ति विभाग, रेस्क्यू टीमें और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, खान-पान, चिकित्सा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने में जुटे हैं। जिलाधिकारी के अनुसार, जनपद में अब तक तहसील सदर के 12, दादरी के 6 और जेवर के 25 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें लगभग 3800 लोग प्रभावित हैं। इनमें से 2637 लोगों को विभिन्न बाढ़ शरणालयों में स्थानांतरित किया गया है, जहाँ सामुदायिक रसोई के माध्यम से तीनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है। जनसुविधा के लिए 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम (दूरभाष: 0120-2978231, 2978232, 2978233) सक्रिय है। अब तक दादरी में 160 और सदर में 260 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। राहत और बचाव कार्यों के लिए तहसील सदर में 6, दादरी में 8 और जेवर में 5 बाढ़ चौकियाँ स्थापित की गई हैं। जनपद में 15 शरणालय संचालित हैं, जहाँ पेयजल, स्वच्छता, भोजन और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीमें रेस्क्यू कार्य में मुस्तैद हैं। एनडीआरएफ ने तहसील सदर के सेक्टर 151 और जेवर के ग्राम झुप्पा से 44 लोगों को, जबकि एसडीआरएफ ने 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीमें सेक्टर 135 और दनकौर में तैनात हैं।स्वास्थ्य विभाग ने छह मेडिकल रेस्पॉन्स टीमें शरणालयों में तैनात की हैं, जहाँ एंटी स्नेक वेनम सहित सभी आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध हैं।


Featured News