-
☰
उत्तर प्रदेश: बिजनौर में लूट की घटना निकली साजिश: पुत्रवधू ने मां-भाई संग रचा था ड्रामा, 14 तोला सोना बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: एसपी अभिषेक झा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमो का गठन किया था। योगेन्द्र की पुत्रवधू शिवानी ने बताया था कि घर में भिखारी के वेश में एक पुरुष और एक महिला आई थी I उ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: एसपी अभिषेक झा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी, घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमो का गठन किया था। योगेन्द्र की पुत्रवधू शिवानी ने बताया था कि घर में भिखारी के वेश में एक पुरुष और एक महिला आई थी I उन्होने शिवानी की गरदन पर चाकू रखकर सोने व चांदी के आभूषण लूट लिए थे I शिवानी ने पुलिस को बताया था कि बदमाश उसके नाक, कान व गले के सभी आभूषण भी लूट कर ले गए I पुलिस को उस समय शक हुआ जब शिवानी का मंगलसूत्र उसी के कमरे में मिला I पुलिस ने शिवानी से पूछताछ में विरोधाभास पाया गया, जिससे पुलिस का शक और भी पुक्ता हुआ I पुलिस ने शिवानी, उसकी मां और उसके भाई से अलग-अलग पूछताछ की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ I एसपी अभिषेक झा ने बताया कि शिवानी ने अपनी मां और अपने भाई पंकज के साथ मिलकर लूट का नाटक करने की योजना बनाई थी I लूटा गया 14 तोले सोना और 100 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिये गये हैं I घाटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का गुल्ला बारामद किया, साथ ही अरोपी पंकज से घाटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेंडर भी पुलिस ने बरामद की I
राजस्थान: महिलाओं की उन्नति संगेसरा की प्रगति का लक्ष्य: स्वरोजगार को लेकर हुई बैठक
हरियाणा: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने स्व. सुभाष सिंगला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया