Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा जागरूकता की अनोखी मिसाल, मॉडिफाइड साइकिल से लोगों को दे रहे संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 06/08/2026 05:31:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 06/08/2026 05:31:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मऊ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की एक अनोखी पहल मऊ में देखने को मिली।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मऊ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की एक अनोखी पहल मऊ में देखने को मिली। देवरिया निवासी श्याम नारायण पांडे अपनी साधारण साइकिल को मॉडिफाई कर उसे मोटरसाइकिल जैसा स्वरूप देकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दे रहे हैं। उनकी यह अनूठी पहल राहगीरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्याम नारायण पांडे अपनी विशेष रूप से तैयार की गई साइकिल के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हैं। उनकी इस रचनात्मक पहल को देखने के लिए लोग रुक जाते हैं, जिससे उन्हें आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश देने का बेहतर अवसर मिलता है। 

मऊ में भ्रमण के दौरान जब यातायात पुलिस की नजर श्याम नारायण पांडे पर पड़ी, तो अधिकारियों ने उनकी पहल की सराहना की। यातायात नियमों का पालन करते हुए जागरूकता अभियान चला रहे श्याम नारायण को प्रोत्साहित करने के लिए मऊ यातायात पुलिस ने उन्हें एक नया हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया।श्याम नारायण पांडे का कहना है कि सड़क पर सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उनका संदेश है कि चाहे साइकिल चलाएं या मोटरसाइकिल, यातायात नियमों का पालन और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। उनका उद्देश्य लोगों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जनजागरूकता फैलाना है। यातायात पुलिस ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दें।