Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासौड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , Date: 10/03/2026 05:08:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jay Prakash Sharma ,
  • Date:
  • 10/03/2026 05:08:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 10 मार्च को शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर शीतला माता मंदिर, माता घाट खुर्जा में शीतला माता की पूजा एवं बासौड़ा का पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 10 मार्च को शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर शीतला माता मंदिर, माता घाट खुर्जा में शीतला माता की पूजा एवं बासौड़ा का पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। यह आयोजन परंपरागत रूप से एक वार्षिक मेले का रूप ले चुका है। आस्था का आलम यह था कि भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शीतला माता की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात अनेक श्रद्धालुओं ने मोर छल एवं मुर्गा उतरवाकर अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की मनौती मांगी। समाजसेवी डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने बताया कि होली के बाद आने वाली शीतला सप्तमी का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन शीतला माता के दर्शन मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। लोक आस्था के अनुसार माता रानी की पूजा-अर्चना करने से बच्चों को चेचक (माता रोग) से भी मुक्ति मिलती है।

वहीं आस्था के साथ-साथ मेले में उत्सव का माहौल भी देखने को मिला। मंदिर के बाहर लगे चाट-पकौड़े, खिलौनों, झूलों तथा प्रसाद के ठेलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पुलिस प्रशासन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खुर्जा नगर के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। नगर सेवा प्रमुख हैप्पी जी ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से एक-एक कर दर्शन कराए गए और पूरे आयोजन के दौरान भक्तों ने शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना की। व्यवस्था में निक्की, पवन, गोपाल, डी.सी. गुप्ता, अजय, रवि, सोनू, संजीव, मयंक, सुदेश, बंटी, सुदर्शन, शिवम, सूरज तथा माननीय संचालक अनिल जी, सुनील जी, समर्थ जी एवं विभाग सेवा प्रमुख सरवचन जी आदि का विशेष सहयोग रहा।


Featured News