-
☰
गुजरात: आशापुरा धाम में माता आशापुरा का द्वितीय पाटोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: कारेली-बालुंत्री स्थित प्रसिद्ध आशापुरा धाम में माता आशापुरा के द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया।
विस्तार
गुजरात: कारेली-बालुंत्री स्थित प्रसिद्ध आशापुरा धाम में माता आशापुरा के द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। तीन दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव के प्रथम दिन रात्रि को भव्य गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द्वितीय दिन रात्रि को लोक डायरा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में ‘घोल’ (दान) की सरवाणी देखने को मिली। इस डायरा का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया गया, जिसके लाइव टेलीकास्ट के दाता ओम बन्ना स्टूडियो, थराद रहे। तृतीय दिन शास्त्रोक्त विधि से पवित्र हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्री क्षत्रिय युवक संघ के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई थी, जिसके मुख्य दाता चौहान हितुसिंहजी रणमलसिंहजी परिवार रहे। इस महोत्सव में समस्त नाडोला चौहान 54 गांवों के समाजबंधुओं को आमंत्रित किया गया था, और लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कारेली जागीरदार परिवार के साथ-साथ जयपालसिंह कारेली, महेन्द्रसिंह बुकना, रणजीतसिंह कारेली, सरदारसिंह कारेली, लक्ष्मणसिंह नालोदर, दिलीपसिंह रडोसण, कालुसिंह कुम्भारा, श्रवणसिंह पिलुडा, सिद्धराजसिंह कारेली, चंदनसिंह कारेली तथा पूजारी अरविंद महाराज ने विशेष सेवा प्रदान की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने माता आशापुरा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत