-
☰
उत्तर प्रदेश: संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सिंधौली थाना क्षेत्र के एक संदिग्ध मौत के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार आज एसपी कार्यालय पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सिंधौली थाना क्षेत्र के एक संदिग्ध मौत के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार आज एसपी कार्यालय पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिवार का आरोप है कि उनके भाई की मौत को पुलिस ने आत्महत्या दिखाकर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि परिजनों का दावा है कि यह हत्या का मामला है। दरअसल सिंधौली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की है और पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर उसे दबाने की कोशिश कर रही है। आज पीड़ित परिवार शाहजहांपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि अब तक नामजद लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने सिंधौली थाने की पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों से मिलीभगत कर मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।