-
☰
उत्तर प्रदेश: बहगुल नदी में डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, इलाके में शोक की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव से एक दुखद भरी खबर सामने आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव से एक दुखद भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पनवडिया गांव के पास वह रही बहगुल नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव सोमवार सुबह घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार रविवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पनवडिया के पास वह रही बहगुल नदी में चार बच्चे नहाने गए थे। नहाते समय बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद विकास एवं अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर दीपक, विपिन और बॉबी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चौथा उनका साथी प्रवीन पुत्र नन्हे निवासी रहपुरा जागीर पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। और सूचना मिलते ही मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी घटना स्थल पर पहुंचे।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत