-
☰
उत्तर प्रदेश: क्रूज जॉब दिलाने के नाम पर ठगी: नोएडा में 6 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने के फर्जी विज्ञापन चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 मोबाइल फोन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने के फर्जी विज्ञापन चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि बरामद। कार्यवाही का विवरण- दिनांक 10.03.2025 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने का “WE ARE HIRING” नामक पेड एड (विज्ञापन) चलाकर धोखाधड़ी करने वाले 06 अभियुक्त (महिला/पुरुष) 1. सरीम खान पुत्र नफीस अहमद 2. शोएब खान पुत्र नजररुद्दीन 3. रितिका पुत्री राजीव गुप्ता 4. मन्तसा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद 5. फातिमा पुत्री गुलाम गोस सिद्दकी 6. खुशी उर्फ खुशबू पुत्री शकूर खां को एंथूरियम बिजनेस पार्क सेक्टर 73 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि बरामद। 2- शोएब खान पुत्र नजररुद्दीन निवासी ग्राम शकूरपुर, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद वर्तमान पता गली नं. 02, मामूरा, थाना फेस-03, गौतमबुद्धनगर, उम्र 25 वर्ष, शिक्षा 12वीं।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-पूछताछ के दौरान अभियुक्त सरीम खान व शोएब खान द्वारा बताया गया कि वे M/S RECRUITE SERVICE कम्पनी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “WE ARE HIRING” के पेड एड चलाकर इच्छुक लोगों से फॉर्म भरवाते और उनकी डिटेल्स लेकर देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 40,000–60,000 रुपये वसूलते थे। इसके बाद फर्जी जोइनिंग लेटर ईमेल के माध्यम से भेजकर धोखाधड़ी करते थे। इस काम के लिए उन्होंने एंथूरियम बिजनेस पार्क, सेक्टर-73, नोएडा में एक ऑफिस किराए पर लिया था, जहां उनके अन्य साथी भी मौजूद रहते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण- 1- सरीम खान पुत्र नफीस अहमद निवासी मोहल्ला इन्द्रानगर, गढ़मुक्तेश्वर वर्तमान पता मेट्रो स्टेशन 59 के पास, मामूरा, थाना फेस-03, गौतमबुद्धनगर, उम्र 25 वर्ष, शिक्षा B.Com।
3- रितिका पुत्री राजीव गुप्ता निवासी गली नं. 2, ग्राम ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष शिक्षा 10वीं।
4- मन्तसा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद निवासी श्याम नगर, थाना नौचंदी, मेरठ वर्तमान पता सरफाबाद, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष, शिक्षा MBA।
5- फातिमा पुत्री गुलाम गोस सिद्दकी निवासी शाहीन बाग, थाना शाहीन बाग, दिल्ली, उम्र लगभग 19 वर्ष, शिक्षा 12वीं।
6- खुशी उर्फ खुशबू पुत्री शकूर खां निवासी छजारसी, सेक्टर-63, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष, शिक्षा BBA। पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 75/2026 धारा 61(2),318(4) BNS, 66(D) IT एक्ट, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर। बरामदगी का विवरण- 1- 07 मोबाइल फोन2- 01 लैपटॉप 3- 05 मॉनिटर, 05 कीबोर्ड, 05 CPU, 04 माउस, 4- 01 राउटर, 02 मोहर, 02 चेकबुक, 02 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज आदि