-
☰
गुजरात: श्री शीतला माताजी के मंदिर में शीतला सातम पर भव्य मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: टडाव गाँव स्थित श्री शीतला माताजी के पावन मंदिर में आज शीतला सातम के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया।
विस्तार
गुजरात: टडाव गाँव स्थित श्री शीतला माताजी के पावन मंदिर में आज शीतला सातम के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुँचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आसपास के गाँवों सहित दूर-दूर से आए हजारों भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मेले के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन किए गए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर व्यवस्थापक और ग्रामजनों की ओर से चाय-पानी की व्यवस्था भी की गई, जिससे भक्तों को सुविधा मिली। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही और मेले का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
बिहार: नवादा दरमनिया में जमीन विवाद, संजय पांडे ने अवैध कब्जे की करी शिकायत
उत्तराखंड: कचरे के ढेर से प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट, नगर पालिका पर लापरवाही का लगे आरोप
गुजरात: आशापुरा धाम में माता आशापुरा का द्वितीय पाटोत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता ने ईओ पर सरकारी निधि गवन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की करी मांग