-
☰
बिहार: नवादा में दर्दनाक रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। राजगीर–तिलैया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किशोर का सिर धड़ से अलग हो गया।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। राजगीर–तिलैया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किशोर का सिर धड़ से अलग हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हिसुआ के राजगीर रोड स्थित दयाली बिगहा निवासी राजेश सिंह के पुत्र पीयूष कुमार (17 वर्ष) के रूप में की गई है। यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे पोल संख्या 38/9 के पास हुई। बताया जा रहा है कि किशोर किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी अचानक तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जैसे ही इस हादसे की खबर पीयूष के परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हिसुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि किशोर किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। वहीं इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत