Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का शिकंजा, 5 मशीनें, 2 ट्रेलर और 2 डंपर जब्त

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 10/03/2026 10:51:43 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 10/03/2026 10:51:43 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला पुलिस ने अवैध बजरी खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये अवैध खनन में प्रयुक्त 05 एलटी मशीन, 02 ट्रेलर व 02 डम्पर जप्त किये हैं। जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिष्नोई ने जानकारी देते हुये बता

विस्तार

राजस्थान: जिला पुलिस ने अवैध बजरी खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये अवैध खनन में प्रयुक्त 05 एलटी मशीन, 02 ट्रेलर व 02 डम्पर जप्त किये हैं। जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिष्नोई ने जानकारी देते हुये बताया की जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु एएसपी नाजिम अली खान के सुपरविजन में डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बनाड़ी बांध रामपुरा में सघन चैंकिग की गई। इस दौरान अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त वाहन एलटी पोपलेन एक्सावेटर जिनके सीरियल नं. एन635डी01317 तथा दूसरी एचवाईएनडीएन 635एलई0004774 तथा तीसरी एचवाईएनडीएन 635 वीई 0068760 तथा चौथी एचवाईएनडीएन 635 पीई 0068770 तथा पांचवी पीयूएनजेडी 20 बीवीजे 275215 तथा अवैध बजरी खनन में लिप्त ट्रेलर नं. आर जे 32 जीबी 9485 व आरजे 14 जीजे 3475 तथा बिना

 नम्बरी डम्पर जिसके इंजन नं. एएजीएन0039 चैचिस नं. एमएटी479148जी3एन26535 व एक बिना नम्बरी ट्रेलर जिसके चैचिस नम्बर एमएटी569002आर3डी1 0 2 86 इंजन नम्बर 7 बी 62300 डी 03142 डी 64375592 मिले।  जिनके चालक माईनिंग टीम व पुलिस जाप्ते को देखकर रात्रि अंधेरे का फायदा उठाकर वाहनों में भरी हुई बजरी को रास्ते में ही बनाड़ी बांध में खाली कर फरार हो गये। पुलिस ने उपरोक्त वाहनों को डिटेन कर गहनता से अनुसंधान शुरू कर दिया। गौरतलब है कि पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विष्वास बढ़ा है। लोग अब पुलिस को निडर होकर सूचनायें प्रदान कर रहे है।


Featured News