Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कोटपूतली बार एसोसिएशन में होली स्नेह मिलन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, अधिवक्ताओं ने फूलों से खेली होली

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 10/03/2026 10:54:09 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 10/03/2026 10:54:09 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला अभिभाषक संघ कोटपूतली के सभागार में जिला अभिभाषक संघ द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मु

विस्तार

राजस्थान: जिला अभिभाषक संघ कोटपूतली के सभागार में जिला अभिभाषक संघ द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि शर्मा के नेतृत्व में अतिथियों व बार अध्यक्ष ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश शर्मा ने महिला अधिवक्ताओं को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि न्यायिक परिवार में इस प्रकार के आयोजनों से एक दूसरे को जानने व समझने के अधिक अवसर मिलते हैं तथा उत्साह के वातावरण के साथ अपना अपना काम निरन्तर करते रहने की नई उर्जा प्राप्त होती रहती हैं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिये कार्यकारिणी व अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया। विषिष्ठ अतिथि एडीजे क्रम सं. 01 राजेश कुमार, एडीजे क्रम सं. 03 अंजूम खान, एडीजे क्रम सं. 04 सुरेश कुमार, एसीजेएम अजय कुमार बिश्नोई रहे। न्यायिक अधिकारियों व बार की कार्यकारिणी ने गायक कलाकारों प्रेमप्रकाश शर्मा, तुषार शर्मा, नीलम शर्मा, उस्ताद शेरखान

, संजूम राजस्थानी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गायक कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व स्टॉफ को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा होली की विभिन्न धमालों पर उपस्थित सभी लोग नाच गाकर झूम उठे तथा तथा सभी ने एक दूसरे के साथ तथा सामूहिक रूप से फूलों से होली खेली। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने होली स्नेह मिलन कार्यक्रम तथा विष्व महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि जिला अभिभाषक संघ कोटपूतली सदैव अधिवक्ताओं के हितों के लिये खड़े रहने के साथ ही समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम पूर्ण निष्ठा के साथ आयोजित करता रहेगा, जिससे कि बार व बैंच का सामंजस्य बना रहे। इस दौरान अपर लोक अभियोजक प्रेमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता पी.के. जोशी, रोहिताश शर्मा व अन्य अधिवक्ताओं ने भी गाकर व चुटकुले सुनाकर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव मुकेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर, वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग लाल शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, मधुसुदन अग्रवाल, अशोक यादव, मंजू शर्मा, राजेश चौधरी, हजारी लाल आर्य, सुरेश मीणा, राजेन्द्र कुलदीप, राजेश शर्मा, रणजीत मीणा, प्रभा अग्रवाल, ज्योति शर्मा, महेश मीणा, देवेन्द्र कुमार आर्य, योगेश सैनी, शिवकुमार शर्मा, अशोक योगी, सीताराम बंसल, किशन यादव, राहुल गुप्ता, मनोज शर्मा, राजेश सैनी, मनोज खांडा, रमेश वर्मा, लक्ष्य भारद्वाज, सुरेश बायला, ज्योति योगी, संजू यादव, प्रियंका शर्मा, कान्ता आर्य, सुषमा यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहें।


Featured News