Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छत पर युवक की हुई संदिग्ध मौत, सास ने लगाए बहु पर आरोप 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 10/03/2026 12:33:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 10/03/2026 12:33:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ईध जागीर के मोहल्ला प्रकाशनगर में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर की छत पर चारपाई पर पड़ा मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ईध जागीर के मोहल्ला प्रकाशनगर में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर की छत पर चारपाई पर पड़ा मिला। पत्नी ने सीने में दर्द से मौत होने की बात कही, जबकि मृतक की मां ने बहू पर हत्या का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी नन्हेलाल ने बताया कि उनका 36 वर्षीय बेटा वीरपाल रविवार रात अपनी पत्नी प्रभा के साथ घर की छत पर सोने चला गया था। जबकि नन्हेलाल और उनकी पत्नी कमला देवी घर के बाहर सो रहे थे। सोमवार भोर में प्रभा ने परिजनों को बताया कि वीरपाल के सीने में तेज दर्द हो रहा है। जब परिजन छत पर पहुंचे तो वीरपाल चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। वीरपाल की मां कमला देवी ने अपनी बहू प्रभा पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


परिजनों के मुताबिक, वीरपाल रविवार को ही अपनी पत्नी प्रभा को ससुराल से बुलाकर लाया था। पत्नी के कहने पर उसने अपने माता-पिता से बर्तन और चारपाई मांगी थी, जिस बात को लेकर सास-बहू के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि परिवार ने उस समय इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। पड़ोसियों के अनुसार, वीरपाल की शादी करीब 12 साल पहले पड़ोसी गांव मोहनिया निवासी प्रभा से हुई थी। दोनों सामान्य रूप से रहते थे, लेकिन दंपती की कोई संतान नहीं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज नवाबगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्नी ने सीने में दर्द से मौत होने की जानकारी दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Featured News