Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 10 हजार की रिश्वत लेते सदर तहसील का लेखपाल एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 10/03/2026 03:20:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 10/03/2026 03:20:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेत हुए रंगे हाथ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेत हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल शिकायतकर्ता से हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। भ्रष्टाचार निवारण संगठन से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महेश कुमार (36 वर्ष) पुत्र स्वामीदीन निवासी ग्राम बसहरी थाना मटौध जनपद बांदा, हाल निवासी गली नंबर 66 सिविल लाइन थाना कोतवाली बरेली में किराये के मकान में रह रहा था और वर्तमान में तहसील सदर बरेली में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात है।

बताया गया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी भारतेन्द सिंह सोनकर ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के हैसियत प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में लेखपाल महेश कुमार द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैप की योजना बनाई।
सोमवार को ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए रोजगार कार्यालय बरेली के मुख्य द्वार की लॉबी के बायीं ओर शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते समय आरोपी लेखपाल को शाम 5:31 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एंटी करप्शन टीम ने बरेली मंडल के लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत तुरंत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से करें। शिकायत के लिए पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के मोबाइल नंबर 9454405475 तथा प्रभारी निरीक्षक बरेली इकाई के मोबाइल नंबर 9454401653 पर संपर्क किया जा सकता है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन का कहना है कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासौड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश:  प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अवैध कलोनियां ध्वस्त

उत्तर प्रदेश: संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तर प्रदेश:  फर्जी मुकदमों से परेशान लोकतंत्र सेनानी ने CM से लगाई गुहार, परिवार समेत आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर  कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटकर मारने का आरोप, 5 अज्ञात पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले 30 प्रस्तावों को मंजूरी, बस सेवा, ओला-उबर नियम और संपत्ति घोषणा अनिवार्य


Featured News