Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षा माफिया और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना दल एस ने कार्रवाई की मांग की

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Altaf Rajput , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 15/04/2026 05:26:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Altaf Rajput ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 15/04/2026 05:26:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपना दल एस के जिला अध्यक्ष बिजनौर  एडवोकेट चौधरी शैलेंद्र सिंह ने शिक्षा माफियाओं पर हमला बोलते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने शिक्षा सामग्री पर 0% टैक्स लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपना दल एस के जिला अध्यक्ष बिजनौर  एडवोकेट चौधरी शैलेंद्र सिंह ने शिक्षा माफियाओं पर हमला बोलते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने शिक्षा सामग्री पर 0% टैक्स लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनुप्रिया पटेल के द्वारा प्रदेश में जनहित में उनके द्वारा कराये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा माफिया उत्तर प्रदेश में ही नहीं उत्तराखंड में भी शिक्षा को व्यापार बनाए हुए हैं और भारी मुनाफा प्राइवेट स्कूल और दुकानदार आपस में मिलकर कमा रहे हैं। गरीब आम आदमी के बच्चों को जहां में शिक्षा से उन्हें वंचित कर रहे हैं, वही सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और जो जनता की लूट है उसे पर रोक लगे और सभी को शिक्षा मिलनी चाहिए वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी लेकिन अभी तक कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया है। 

जब शैलेंद्र चौधरी से पूछा गया कि स्मार्ट मीटर जो कंपनियों के द्वारा लगाए जा रहे हैं उनमें बहुत गलत और भारी रीडिंग आ रही है जनता बिजली से वंचित हो रही है मीटर में बिजली आती रहती है और घर की बिजली गुल हो जाती है। बिजली बिल बराबर जारी रहता है। भारी भरकम बिल जमा करने के बाद बिजली आती है और फिर भारी बिल आ जाता है और बिजली कटती जाती है। उन्होंने कहा कि किरतपुर नजीबाबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनियों के द्वारा सीधी शादी ग्रामीण और शहरी जनता को धोखा देकर जबरन स्मार्ट मीटर यह कहकर लगाए गए कि इनमें बिल कम आएगा अपना दल एस जिसे बर्दाश्त नहीं करेगा और कंपनियों के द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जो आम आदमी का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उसे पर सरकार से रोक लगाने की मांग करता है जबकि सरकार का कहना है कि कोई भी मीटर कंपनी जबरन मिटर नहीं लगा सकती है। गत रात्रि बिजनौर रोड किरतपुर स्थित एक बैंकट हॉल में अपना दल एस के जिला अध्यक्ष चौधरी शैलेंद्र सिंह अपना दल एस के कोषाध्यक्ष वकील अहमद पत्रकार शरद शर्मा के साथ पहुंचे थे।