Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी गई नि:शुल्क जांच व उपचार की जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 04/02/2026 12:03:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 04/02/2026 12:03:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार कक्ष में 4 फरवरी 2026 को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम

विस्तार

उत्तर प्रदेश: टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार कक्ष में 4 फरवरी 2026 को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए क्षय रोग के लक्षणों, रोकथाम के उपायों तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही समस्त नि:शुल्क जांच एवं उपचार सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक टीबी रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से आग्रह किया कि जब तक टीबी का हमारे समाज से पूर्ण रूप से उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक इसके दुष्प्रभाव हम सभी के लिए चुनौती बने रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि विभागीय दायित्वों के साथ-साथ मानवीय कर्तव्य भाव से इस रोग के उन्मूलन में सक्रिय योगदान देना आवश्यक है, ताकि टीबी मुक्त भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने सक्षम, सम्मानित एवं संवेदनशील व्यक्तियों से टीबी रोगियों के सहयोग हेतु “नि:क्षय मित्र” बनने की अपील भी की। कार्यक्रम में डॉ. पवन कश्यप (अधीक्षक), अजीत सिंह (एसटीएस), राहुल सिंह (बीसीपीएम), जेड. अहमद, हेमलता, नीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।