-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर: एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने 207 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर मे पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने जनपद में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 207 मुख्य आरक्षी / आरक्षी / महिला आरक्षी के स्थानान्तरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जिला पुलि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर मे पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने जनपद में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 207 मुख्य आरक्षी / आरक्षी / महिला आरक्षी के स्थानान्तरण के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की कार्यवृत्त संख्या- 22/2026 दिनांक 25.10.2026 में लिये गये निर्णय के अनुसार जारी किया गया है। इसी प्रकार को0 देहात, महिला थाना, महाराजगंज तराई, ललिया, पचपेड़वा, को0 उतरौला, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर, सादुल्लानगर, पुलिस लाईन व यूपी 112 सहित अन्य शाखाओं से भी कर्मचारियों का युक्तिसंगत स्थानान्तरण किया गया है। इस तबादला सूची में कोतवाली देहात सीसीटीएनएस, कोतवाली नगर साइबर सेल, रेहरा बाजार साइबर सेल, एएचटीयू, जन सूचना सेल, परिवार परामर्श केन्द्र, सोशल मीडिया सेल, फीडबैक सेल सहित महत्वपूर्ण शाखाओं में भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
आदेश में कहा गया है कि -निम्नलिखित मु0आ0/आरक्षी/महिला आरक्षी को तत्कालिक प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर स्थानान्तरित किया जाता है। सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया है कि स्थानान्तरित कर्मचारियों को उनके स्थानान्तरण पर रवाना कर अनुपालन आख्या लौटती डाक से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रमुख स्थानान्तरण एक नजर में कोतवाली नगर से 27 पुलिसकर्मियों को को0 उतरौला, गैण्डास बुजुर्ग, रेहरा बाजार, सादुल्लानगर सहित विभिन्न थानों व साइबर सेल, न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व समस्त थाना प्रभारी / शाखा प्रभारियों को अनुपालनार्थ प्रेषित की गई है।
