Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाकियू (भानु) ने नोएडा सीईओ से मुलाकात कर गांवों की बदहाल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender (UP) , Date: 11/02/2026 04:43:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Narender (UP) ,
  • Date:
  • 11/02/2026 04:43:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से की मुलाकात, गांवों की समस्याएं उठाईं नोएडा, गौतम बुद्ध नगर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से की मुलाकात, गांवों की समस्याएं उठाईं नोएडा, गौतम बुद्ध नगर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्ण करुणेश से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने गांवों की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सीईओ से स्वयं गांवों में जाकर ग्राउंड लेवल निरीक्षण करने का आग्रह किया।


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के गांवों में सफाई व्यवस्था, सीवर लाइन, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, एनसीआर उपाध्यक्ष ऋषि अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया और एनसीआर मीडिया प्रभारी सोनू अवाना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related News

राजस्थान: महिलाओं की उन्नति संगेसरा की प्रगति का लक्ष्य: स्वरोजगार को लेकर हुई बैठक

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में लूट की घटना निकली साजिश: पुत्रवधू ने मां-भाई संग रचा था ड्रामा, 14 तोला सोना बरामद

हरियाणा: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने स्व. सुभाष सिंगला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया

उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में लोनिवि कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, पदोन्नति व स्थानांतरण को लेकर प्रदर्शन तेज


Featured News