-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 23 वर्षीय युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुसियरा फाल में शनिवार को एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुसियरा फाल में शनिवार को एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानी में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लालगंज थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव निवासी रोहित कुमार यादव उर्फ जय यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अनिल कुमार यादव का पुत्र था और अपने परिवार में सबसे छोटा था। रोहित के पिता दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रोहित शुक्रवार को बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक उसके मोबाइल फोन पर लगातार कॉल की गई, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसी बीच कुसियरा फाल में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और शव की पहचान रोहित के रूप में की। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को रोहित के कपड़े और पर्स मिले हैं, लेकिन उसका मोबाइल फोन मौके से बरामद नहीं हुआ। इसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि रोहित अकेले कुसियरा फाल नहीं आया था, उसके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद रहे होंगे। परिजनों ने साथ आए लोगों की भूमिका की जांच की मांग की है। सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर और लालगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले रोहित किन लोगों के संपर्क में था। वहीं, युवक की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस, डीएम-एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरियाणा: NCR में प्रदूषण रोकने की तैयारी तेज, सीएम सैनी के नेतृत्व में तय हुए लक्ष्य
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज से जमीन एग्रीमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
उत्तर प्रदेश: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड और डंडा भी किए बरामद
