Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्याओं को लेकर बीआरएसएस की सभा, बिजली-पानी और अतिक्रमण का मुद्दा उठा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kanta Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 05/10/2026 05:27:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Kanta Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 05/10/2026 05:27:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शिकारपुर गांव में 4 अक्टूबर 2026 को भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (बीआरएसएस) की ओर से सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन रजनीश कुमार ने किया। बैठक में किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शिकारपुर गांव में 4 अक्टूबर 2026 को भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (बीआरएसएस) की ओर से सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन रजनीश कुमार ने किया। बैठक में किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

सभा के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं और उनके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कों पर अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित

ग्रामीणों ने गांव की सड़कों पर अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि रास्तों पर अतिक्रमण के कारण लोगों के आवागमन में परेशानी होती है। किसानों और ग्रामीणों ने संबंधित समस्या के समाधान की मांग की।

दूषित पानी को लेकर भी जताई चिंता

सभा में वर्ष 2005 में स्थापित पानी की टंकी से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई। ग्रामीणों के अनुसार, टंकी का पानी दूषित हो गया है और लोग मजबूरी में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि दूषित पानी के सेवन से गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

भारतीय किसान यूनियन और बीआरएसएस के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। सभा में बड़ी संख्या में किसानों के साथ बीआरएसएस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सतीश कुमार, मनोज शर्मा, अवनीश कुमार, मास्टर यशपाल सिंह, सुंदर सिंह, धीरज सिंह, सत्यपाल सिंह, दीपक सिंह, पवन सिंह, जगत सिंह, केके शर्मा, राजेंद्र सिंह भाटी, शशि पाल, बलराम सिंह, मनोज कुमार, नीरज यादव, टीकाराम सैनी, मुन्ना सिंह, राजीव त्यागी और चंद्रवीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Featured News