Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 04:05:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 04:05:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 9 अक्टूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस को लेकर पार्टी के कार्यक्रम में बदलाव की खबर है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 9 अक्टूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस को लेकर पार्टी के कार्यक्रम में बदलाव की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस बार लखनऊ में पिछले साल की तरह मायावती के संबोधन वाला बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। रिपोर्टों के अनुसार, मायावती 9 अक्टूबर को दिल्ली स्थित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकती हैं। वहीं लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी बसपा के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में होगी। हालांकि, पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 9 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने की अपील की गई है।

पिछले साल कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस साल पार्टी के कार्यक्रम में उनके शामिल होने और भाषण देने को लेकर स्थिति अलग बताई जा रही है। नोएडा में होने वाला कार्यक्रम भी आयोजन स्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण प्रभावित बताया गया है। ऐसे में इस बार 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी करेंगे।