-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 3,567 प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता (PGT) और सहायक अध्यापकों (TGT) को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 3,567 प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता (PGT) और सहायक अध्यापकों (TGT) को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये शिक्षक अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित किए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवचयनित शिक्षकों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है। शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और क्षमता के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीम को समय सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में 2,300 से अधिक विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत नए भवन और आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इनमें लैब, लाइब्रेरी और क्लासरूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को कैशलेस उपचार की सुविधा भी दी गई है। यह सुविधा राजकीय शिक्षकों के साथ सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में हुए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सैचुरेशन का लक्ष्य 36 प्रतिशत से बढ़ाकर 96 प्रतिशत तक किया गया है।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
