-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल के विधायकों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सीएम योगी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपने विधायकों के कामकाज और जमीनी स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपने विधायकों के कामकाज और जमीनी स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में बरेली मंडल के विधायकों और संगठन अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में विधायकों के विकास कार्यों, जनता से जुड़ाव, संगठन के साथ तालमेल और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है। बैठक के लिए कई जनप्रतिनिधि सोमवार रात ही लखनऊ रवाना हो गए, जबकि कुछ मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचेंगे। विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी ली जा सकती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बरेली मंडल की 25 में से 21 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। बरेली की नौ सीटों में सात भाजपा और दो सपा के खाते में गई थीं। शाहजहांपुर की सभी छह सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी, जबकि पीलीभीत की चारों सीटें भी भाजपा के खाते में गई थीं। बदायूं की छह सीटों में भाजपा और सपा ने तीन-तीन सीटें जीती थीं। लोकसभा चुनाव 2024 में आंवला और बदायूं सीट पर भाजपा को मिली हार के बाद पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय स्थिति पर भी नजर रख रही है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री विधायकों से उनके क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। वहीं बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री समय-समय पर मंडल के विधायकों के साथ विकास योजनाओं और क्षेत्रीय स्थिति की समीक्षा करते हैं।
उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, CM को ज्ञापन भेज दी आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बदला बसपा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने 3,567 नवचयनित शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
