Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय औसत से भी कम हुआ अपराध दर, 2024 में दर्ज हुई सुधर रिपोर्ट 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/05/2026 10:03:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/05/2026 10:03:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ा है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ा है। वर्ष 2024 में प्रदेश में राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम अपराध हुए। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो एनसीआरबी की वर्ष 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर के औसत 252.3 फ़ीसदी के मुकाबले उत्तर प्रदेश में 180.2 फ़ीसदी अपराध हुए। यह राष्ट्रीय औसत से 28.5 फ जनसंख्या के आधार पर देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में यूपी अपराधों के मामले मे 2023 के 24वें स्थान से घटकर 18वें स्थान पर आ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में आईपीएस और बीएनएस के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 43 0552 अपराध दर्ज किए गए, जबकि वर्ष 2023 में इसकी संख्या 428794 और वर्ष 2022 में 401787 थी। वर्ष 2024 में दर्ज मामलों में से 76.7 फ़ीसदी में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया, जो राष्ट्रीय औसत 75.6 फ़ीसदी से ज्यादा है।

 

इससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन- चौथाई से अधिक मामलों में आरोप पत्र दाखिल करने में तत्परता दिखायी। खास बात यह है कि चुनावी वर्ष के दौरान 2024 में प्रदेश में बवाल के 2610 मामले तो दर्ज किए गए, लेकिन कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। इस तरह औद्योगिक राजनीतिक और जातियों के बीच संघर्ष की घटना भी नहीं हुई। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के मामलों मे भी वर्ष 2023 के मुकाबले कोई खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है और महिलाओं के साथ जघन्य अपराध घटे हैं. इसी तरह हत्या के मामलों में बीते वर्ष के मुकाबले आंशिक बढ़ोतरी हुई है तो अपहरण के मामले कम हुए हैं। हालांकि बच्चों के साथ अपराध के बढ़ते मामले अभी चुनौतियां बने हुए हैं। वर्ष 2024 में प्रदेश में संगठित अपराध का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। आंकड़े सुधार के संकेत तो देते हैं, लेकिन अपराध के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की मांग भी करते हैं।