-
☰
उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने गलती से ट्रांसफर हुए 33,000 रुपये कराए गए वापिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आवेदक करन सिंह पुत्र रामजन्म नि. बरबकपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 24.01.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में सूचना दी गई कि आवेदक द्वारा गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में 33,000 रू भेज दिये गये थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आवेदक करन सिंह पुत्र रामजन्म नि. बरबकपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 24.01.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में सूचना दी गई कि आवेदक द्वारा गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में 33,000 रू भेज दिये गये थे। इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है। “अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन महोदय के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान कटी धनराशि 33,000/- आवेदक के खाते वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरापुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई।
बिहार: कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा की गई शुरू
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण पर विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित
बिहार: नाबालिग छात्रा के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बिहार: ऑपरेशन मुस्कान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल
बिहार: वारिसलीगंज में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, 112 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज घंटाघर पर अवैध टैक्सी स्टैंड से जाम, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप