-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट, दिव्यांश श्रीवास्तव बने टॉपर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र दिव्यांश श्रीवास्तव ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गर्व अग्रवाल ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा मृत्युंजय यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वेदांश अग्रहरि ने 92%, जवेरिया शफीक ने 91%, प्रज्ञान अग्रवाल एवं दिविशा अग्रवाल ने 90.8%, आर्यन सिंह ने 90.4%, शिखा पांडे ने 89.8%, अंश विश्वकर्मा ने 89.6% अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में छानबे क्षेत्र के भटेवरा निवासी कृष्णा कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार गौड़ ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों ने मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
उत्तर प्रदेश: NEET पेपर व MBBS एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संपन्न
मध्य प्रदेश: 18 करोड़ की नई शासकीय अस्पताल बिल्डिंग का 15 मई को होगा लोकार्पण
बिहार: पुलिस का जागरूकता अभियान हुआ शुरू , उग्रवाद छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की करी अपील
मध्य प्रदेश: अनियंत्रित टमटम तालाब में गिरी, समिति व पुलिस ने मिलकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
