Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/07/2026 04:23:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/07/2026 04:23:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड हैंसर बाजार के परिसर में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक शांतिपूर्ण व बेहद भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड हैंसर बाजार के परिसर में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक शांतिपूर्ण व बेहद भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यकाल की अंतिम बैठक में जहां एक तरफ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कुल 9.63 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया, वहीं बीवीजी राम जी क्षेत्र के लिए भी 17.21 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी गई। बैठक के दूसरे सत्र में विदाई और सम्मान का बेहद अनूठा नजारा देखने को मिला। अपने कार्यकाल की अंतिम बैठक के ऐतिहासिक अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान ने सदन के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ और ग्रामीण विकास के कर्णधारों क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC), ग्राम प्रधानों, उपस्थित महिलाओं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को फूल-माला देकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर सदन के कई सदस्य भावुक नजर आए।

सदन को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान ने कहा, यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि पांच वर्षों के सामूहिक प्रयासों, विकास यात्रा और आपसी स्नेह का उत्सव है। क्षेत्र का समग्र विकास और आम जनता को बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता रही है, जिसमें सभी का भरपूर सहयोग मिला। कार्यवाही के दौरान खंड विकास अधिकारी (BDO) उमेश प्रसाद ओझा ने विभिन्न विकास योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्वीकृत बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता के बुनियादी ढांचों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक और भावुक विदाई बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता फतेह बहादुर सिंह उर्फ जखई सिंह, संजय बहादुर सिंह राठौड़, सर्वेश पांडेय और शिवेंद्र पाठक मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा लौहरैया मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, विजय चौहान, सच्चिदानंद निगम, ग्राम प्रधान हरिराम यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, महिला प्रतिनिधि और क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का आभार जताते हुए बैठक को ऐतिहासिक बनाया।