-
☰
उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी रूबी सिंह के साथ जनपद के प्रसिद्ध अलखनाथ मंदिर एवं त्रिवटीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जिलाधिकारी ने मंदि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी रूबी सिंह के साथ जनपद के प्रसिद्ध अलखनाथ मंदिर एवं त्रिवटीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसरों का भ्रमण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने महाशिवरात्रि के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की तथा सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए जनपद, प्रदेश एवं देश की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।