Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मेहंदावल, बेलहर व बखिरा थाना क्षेत्र में जोरों पर जारी हरे पेड़ों की कटान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 16/02/2026 04:52:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 16/02/2026 04:52:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जहाँ प्रदेश व केंद्र सरकार पेड़ लगाने व पेड़ बचाने के उद्देश्य से अनगिनत अभियान चला जनता को जागरूक कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ जिले के बखिरा, मेहंदावल व बेलहर कलां थानाक्षेत्र के वन माफियाओ  द्वारा निरंतर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जहाँ प्रदेश व केंद्र सरकार पेड़ लगाने व पेड़ बचाने के उद्देश्य से अनगिनत अभियान चला जनता को जागरूक कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ जिले के बखिरा, मेहंदावल व बेलहर कलां थानाक्षेत्र के वन माफियाओ  द्वारा निरंतर हरे पेड़ों की कटान जोरों पर जारी है! विदित हो की मेहंदावल, बखिरा व बेलहरकला थानाक्षेत्र के कतिपय आरा मशीनों पर वन माफियाओं द्वारा हरे पेड़ कटवा कर लाये जा रहे हैं व आरा मशीनों पर धड़ल्ले से हरे पेड़ों के टुकड़े किये जा रहे है

 सबकुछ जानकर भी जिम्मेदारों की कुम्भकर्णी  नींद टूटने का नाम तक नही ले रही है।  विश्वस सूत्रों द्वारा नाम न छापने की शर्त पर बताया जा रहा है कि हरे  पेड़ों की ताबड़तोड़ कटाई के लिए वन विभाग के जिम्मेदारों व स्थानीय थाने के जिम्मेदारों द्वारा मोटा नजराना लेकर वन माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है! फिल्हाल उक्त वन माफियाओं व आरा मशीनों पर ना किये जा रहे कोई कार्यवाही से जिम्मेदारों के कुछ न कुछ कोर दबने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।