Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 16/02/2026 05:14:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:14:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोप में पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोप में पति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है मीरगंज कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता गीता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विवाहिता से दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की गई तथा मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया पीड़िता गीता ने बताया कि उसका विवाह 17 जुलाई 2019 को थाना बिलारी, मुरादाबाद के गांव सिहारी माला निवासी अर्जुन कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि पति और अन्य परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

गीता के अनुसार, पति ने साफ तौर पर दो लाख रुपये नकद और एक कार लाने की शर्त रखी, अन्यथा उसे ससुराल में न रखने की धमकी दी। इसके बाद वह करीब दो वर्षों तक अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहने को मजबूर रही। समझौते के बाद परिजनों की बातचीत पर पति उसे वापस ले गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद 19 दिसंबर को फिर से उसके साथ मारपीट की गई आरोप है कि मारपीट के बाद घर में रखी नकदी और कार लेकर पति फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि पति अर्जुन कुमार, जेठ सौरभ, देवर मिथुन, सास शारदा, राजकुमार, सोनम, सरोज और अमित ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया इस संबंध में थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।