-
☰
उत्तर प्रदेश: अदलहाट पुलिस की कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.02.2
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.02.2026 को वादी श्यामनारायण भारती पुत्र स्व. भोलेनाथ निवासी कोलना थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट में मु0अ0सं0-35/2026 धारा 303(2), 324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना प्रभारी अदलहाट को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में उप निरीक्षक अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त मेराज शाह पुत्र ताज मोहम्मद निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को धारा 303(2), 324(4), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
थाना अदलहाट पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय/जेल भेज दिया गया है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर