-
☰
उत्तर प्रदेश: जय गुरुवर की निकली प्रभात फेरी, सैकड़ों भक्त हुए शामिल
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना किला क्षेत्र के स्वाले नगर में सोमवार प्रातः ‘जय गुरुवर’ के जयकारों के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति गीतों व भजनों से वातावरण को भ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना किला क्षेत्र के स्वाले नगर में सोमवार प्रातः ‘जय गुरुवर’ के जयकारों के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति गीतों व भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह प्रभात फेरी गीता सक्सेना के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा स्वाले नगर के जय गुरुवर परम चेतन मंदिर से प्रारंभ होकर नई बस्ती, रेलवे फाटक होते हुए नवदिया तक पहुंची और वहां से पुनः स्वाले नगर स्थित जय गुरुवर परम चेतन मंदिर पर आकर समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह गीता सक्सेना ने बताया कि श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया भक्तों ने हाथों में ध्वज लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया और समाज में प्रेम,
सद्भाव व नैतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। प्रभात फेरी में गीता सक्सेना, लखन सक्सेना, जगदीश कुमार सक्सेना , यशी बिरसरिया ,रितिक सक्सेना, किशोर सक्सेना, मुन्नालाल , नंदलाल , राजश्री , झूमर वती, कंचन, माया देवी , मीना, मीना सैनी, मीना राजपूत, मुन्नी देवी , पद्मावती, कांतिदेवी ,अर्चना , पिंकी , तारावती, खेमकली, वंदना, कौशल, मोर कली, सुमन , मायादेवी , बुधपाल, आकाश, रूपकिशोर , इंदल प्रसाद , आदि मौजूद रहे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर