Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर बड़े पुल के समीप स्थित शिव मंदिर में हुई महाआरती, नगर बना भक्तिमय

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 16/02/2026 05:02:59 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:02:59 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: महा शिवरात्रि पर नगर मे अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमे बड़े पुल के पास स्थित शिव मंदिर मे आयोजित की गई महा आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जहाँ एक ओर महाआरती ने संपूर्ण वातावरण को

विस्तार

मध्य प्रदेश: महा शिवरात्रि पर नगर मे अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमे बड़े पुल के पास स्थित शिव मंदिर मे आयोजित की गई महा आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जहाँ एक ओर महाआरती ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय कर दिया वहीं दूसरी ओर महादेव के श्रंगार ने भक्तों को मन्त्रमुग्ध कर दिया, साथ ही शिव तांडव नृत्य का आयोजन भी किया गया जिसने आयोजन मे चार चाँद लगा दिए, प्रतिवर्ष होने वाले इस कार्यक्रम मे संपूर्ण नगर सें हजारों भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया कार्यक्रम की शुरुआत मे पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कन्याओं का पूजन कर महा आरती का शुभारम्भ किया, इसके अलावा कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप, नगर पालिका अध्यक्ष पंडित नीरज महाराज,पूर्व नपा अध्यक्ष सुनील कोठरी,भाजपा नेता मनमोहन सलूजा,पूर्व महामंत्री नन्द किशोर ठाकुर,पूर्व पार्षद भगवान दास राय भी आरती मे सम्मिलित हुए। 


कार्यक्रम स्थल पर हुए सम्मान समारोह मे मुख्य रूप सें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति शामिल हुए एवं कार्यक्रम मे सहयोग देने वाले कलाकारों को उत्कृष्ठ कार्य हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं महादेव शिव का पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रजापति समाज के मुखिया संतोष प्रजापति, जिलाध्यक्ष बलराम प्रजापति, सरपंच कमलेश, अमित प्रजापति,प्रजापति, सुनील प्रजापति, चिरोंजीलाल प्रजापति, रुपकिशोर प्रजापति, नब्बू मनीष प्रजापति एवं बड़ी संख्या मे सामाजिक बंधु एवं नगर के अन्य भक्तजन सम्मिलित हुए।

Related News

 उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल

 उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में अटेवा प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, रेलवे एक्सप्रेस ने दमदार जीत दर्ज की

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ​​​​​​​

 उत्तर प्रदेश: जय गुरुवर की निकली प्रभात फेरी, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

 उत्तर प्रदेश:  मीरगंज में जनता के साथ लगातार काम कर रहे विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी होते लाल मौर्या ने जताया समर्थन


Featured News