-
☰
उत्तर प्रदेश: निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का डीएम ने किया गहन निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि विभिन्न भवनों, आंतरिक संरचनाओं एवं सहायक सुविधाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। डीएम ने विद्युत सब-स्टेशन निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने फिनिशिंग कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए, जैसे आंतरिक फर्श, प्लास्टर, पेंटिंग, विद्युत फिटिंग आदि। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन खंड) सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: उज्जैन की तर्ज पर पोरसा में पहली बार निकलेगी महाकाल की सवारी,
दिल्ली: अवैध रेहड़ी-पटरी के खिलाफ कार्रवाई तेज, सदर बाजार में शांति मार्च का ऐलान
बिहार: AIMIM के राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन, रजौली में शोक सभा
उत्तर प्रदेश: नए वोट बनवाने को लेकर जागरूकता कैंप किया गया आयोजित