-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बचपन डे केयर सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, 15 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में नगर पालिका में स्थित बचपन डे केयर सेंटर का जिलाधिकारी महोदय श्री विपिन कुमार जैन जी द्वारा निरीक्षण किया गया। डीएम जैन जी ने बच्चों से संवाद कर उनकी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में नगर पालिका में स्थित बचपन डे केयर सेंटर का जिलाधिकारी महोदय श्री विपिन कुमार जैन जी द्वारा निरीक्षण किया गया। डीएम जैन जी ने बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षिक प्रगति और सीखने की ललक को सरल तरीके से समझाया। पठन-पाठन की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि "किताबों में अनेक कलाएं हैं, प्रगति के मार्ग हैं, जब हम पूरी निष्ठा से मन लगाकर पढ़ते हैं तो वह दिमाग में सुरक्षित हो जाता है। उन्होंने मध्याह्न भोजन का जायजा लिया ताकि बच्चों को उपयुक्त आहार मिले और स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि स्कूल परिसर में साफ-सफाई अच्छे से होनी चाहिए। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर देखभाल एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में 15 पात्र लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बड़ी खबर - केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला इसी क्रम में केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले 5 साल (2026-27 से 2030-31) तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ मंजूर किए हैं। बलरामपुर में उक्त अवसर पर सीडीओ हिमांशु गुप्ता जी जी समेत संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत
