Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/10/2026 10:52:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/10/2026 10:52:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में संपन्न हो रहे मतदान का जायजा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में संपन्न हो रहे मतदान का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने पूरे दिन भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर; हनुमान सिंह इंटर कॉलेज, देवकली; विकास खण्ड जखनियां; नेशनल इंटर कॉलेज, कासिमाबाद तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जमानियां सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, 

विद्युत, पेयजल एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता बरतने तथा मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। सायं 4 बजे तक वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 21926 मतदान पडे़ जिसमें 43.61 प्रतिशत तथा वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 4306 मतदान पड़े में 69.52 प्रतिशत मतदान पड़ा है।