-
☰
No image found.
बिहार: रजौली में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, स्नातक सीट पर 713 और शिक्षक सीट पर 98 मतदाताओं ने किया मतदान
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: रजौली प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे।
विस्तार
बिहार: रजौली प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लगी थी।मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे थे। जोनल मजिस्ट्रेट सह डीआरडीए निदेशक व अंचलाधिकारी गुफरान मझहरी और पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार समेत संबंधित अधिकारी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 108 मतदाताओं में से करीब 98 मतदाता वोट डाले जिसमें 79 पुरुष व 19 महिलाओं ने मतदान किया।वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 1013 मतदाताओं में से 713 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।जिसमें 560 पुरुष व 153 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित था ।नवादा जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले में स्नातक के 15,829 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 1,749 मतदाता हैं।
अब सबकी नजर मतदान के परिणाम पर टिकी है।
