Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई-पनीर समेत 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/10/2026 11:10:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/10/2026 11:10:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी दीपावली पूर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-12 नमूना संग्रहित किया गया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी दीपावली पूर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-12 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को कासिमाबाद चौराहा, गाजीपुर स्थित जयशंकर चौरसिया के प्रतिष्ठान मेसर्स-चौरसिया मिष्ठान भण्डार से बर्फी का 01 नमूना, दिलदारनगर फातिमा हास्पिटल रोड, गाजीपुर स्थित रिजबान के प्रतिष्ठान मेसर्स-शमा चिकन बिरियानी से हैदराबादी बिरियानी का 01 नमूना, हुसैनाबाद, दिलदारनगर गाजीपुर स्थित शमशेर के प्रतिष्ठान मेसर्स-शाहिद बिरियानी एण्ड मसाला से हैदराबादी बिरियानी का 01 नमूना, हुसैनाबाद, दिलदारनगर गाजीपुर स्थित तसलीम के प्रतिष्ठान मेसर्स-सना टेªडर्स से धनिया पाउडर का 01 नमूना संग्रह किया तथा दिनांक 

22.10.2026 को रौजा मुहम्मदाबाद बस स्टैण्ड, गाजीपुर स्थित अरशद बेलाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-मॉ स्वीट हाउस से बर्फी का 01 नमूना संग्रह, बंशीबाजार, मेन रोड, गाजीपुर स्थित रमायन यादव के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना, बंशीबाजार, सैनिक चौराहा, गाजीपुर स्थित ओमप्रकाश कन्नौजिया के पनीर विनिर्माण प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना संग्रह तथा सकलेनाबाद, गाजीपुर स्थित नीरज पटेल के प्रतिष्ठान से पनीर का 01 नमूना संग्रह, सुखडेहरा, भावरकोल गाजीपुर स्थित बेचन गुप्ता के प्रतिष्ठान से खोया का 01 नमूना संग्रह,सुखडेहरा, भावरकोल गाजीपुर स्थित मुरली प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का 01 नमूना संग्रह, कबीरपुर कुण्डेसर, भावरकोल गाजीपुर स्थित समपत गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसों तेल (जयश्री ब्राण्ड) का 01 नमूना संग्रह, शाहनिन्दा मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित संजय बैरागी के प्रतिष्ठान मेसर्स-बंगाली मिष्ठान भण्डार से पेड़ा का 01 नमूना संग्रह किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।