-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीएम का तहसील सदर कार्यालयों का औचक निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 4 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील सदर विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसील सदर, न्यायालय कक्षो रखे फाइलो, रजिस्ट्रार का
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 4 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील सदर विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसील सदर, न्यायालय कक्षो रखे फाइलो, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, न्यायालय/कार्यालय नायब तहसीलदार नगर सदर, बिरनो, करण्डा, तहसील अभिलेखागार कक्ष, न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, भूलेख कम्प्यूटर कक्ष, न्यायालय तहसीलदार सदर में लम्बित पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए यथा शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिये गये। लंबित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो फाइलें अभी
भी अवशेष है उनमें ससमय दाखिल दफ्तर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गई। संग्रह कार्यालय और रिकार्ड रुम के निरीक्षण के दौरान लम्बित पत्रावलियों, आनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल खारिज, खसरा, खतौनी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया और जानकारी ली गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर राजीव यादव, नायब तहसीलदार सम्बन्धित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर