-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक टीजीटी परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक टीजीटी परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने तथा परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। टीजीटी परीक्षा 03 एवं 04 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी। बैठक में विभिन्न परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे, जिनमें जी.डी. बिन्नानी पी.जी. कॉलेज भरूहना, श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज घंटाघर, राजस्थान इंटर कॉलेज देवपुरवा, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज कछवां, बी.एल.जे. इंटर कॉलेज मुकेरी बाजार, ए.एस. जुबिली इंटर कॉलेज, महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढ़ी, सुंदर मुंदर जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज बाजीराव कटरा, श्री शिव इंटर कॉलेज डंकीनगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कछवां, राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया, बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज मुजफ्फरगंज, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुजफ्फरगंज, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज विसुन्दरपुर एवं मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मवैया सहित अन्य केंद्र शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा प्रारम्भ से समाप्ति तक केंद्रों पर सतत भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 6 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा से पूर्व एवं बाद में केंद्र पर तैनात सभी कार्मिकों की सामूहिक फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाए तथा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। डीएम ने परीक्षा कक्षों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण रोक रहेगी। यदि कोई परीक्षार्थी सामान लेकर आता है तो उसकी सुरक्षित व्यवस्था केंद्र के बाहर सुनिश्चित की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए, जबकि अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। रोडवेज प्रशासन को परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक को सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, केंद्रों के 200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानों एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लागू कराने तथा धारा 163 बीएनएसएस का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही यूपी-112 की गाड़ियों को भी केंद्रों के आसपास तैनात रखने को कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. छोटे लाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी, मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
