Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मेजा में भव्य आयोजन, अतिथियों ने किया माल्यार्पण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pravinder Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 15/04/2026 04:22:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pravinder Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 15/04/2026 04:22:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मेजा प्रयागराज बाल गोविंद इंटर कॉलेज अखरी शाहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मेजा प्रयागराज बाल गोविंद इंटर कॉलेज अखरी शाहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में 259 विधानसभा मेजा के वरिष्ठ सपा नेता बबलू कुशवाहा  मुख्य अतिथि  और  संजय कुशवाहा( भडेवरा प्रधान) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधक दलवीर बिंद रहे। इस मौके पर  अधिवक्ता अखिलेश जैसल, बसंत लाल बिंद, दुर्गा प्रसाद बिंद, बृजमोहन बिंद, सुरेन्द्र कुमार यादव, अक्षय प्रताप बिंद, अरुण सरोज, शिवकुमार जैसल और श्याम जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया और सामाजिक समानता व शिक्षा के लिए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। 


Featured News