-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ भव्य वर्णन, श्रद्धालु में मची धूम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज 28 मई 2026 को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास श्री गिरिजा भूषण मिश्र जी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री बामन अवतार, भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण जन्म की दिव्य कथाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन सुनाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज 28 मई 2026 को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास श्री गिरिजा भूषण मिश्र जी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री बामन अवतार, भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण जन्म की दिव्य कथाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन सुनाया। कथा व्यास ने बामन अवतार की कथा सुनाते हुए दान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजा बलि ने याचक रूप में आए भगवान बामन को अपना संपूर्ण राज-पाठ दान कर दिया था, जिसके कारण उन्हें अजर-अमर रहने का वरदान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज भी दान की चर्चा होते ही राजा बलि का उदाहरण दिया जाता है। इसके पश्चात उन्होंने भगवान श्री राम के जन्म और उनके जीवन चरित्र का संक्षिप्त वर्णन किया तथा आगे भगवान श्री कृष्ण के जन्म का विस्तृत प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी पर कंस के अत्याचार बढ़ गए थे, तब भगवान श्री कृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया और वासुदेव जी द्वारा उन्हें गोकुल में माता यशोदा और नंद बाबा के पास सुरक्षित पहुंचाया गया। कथा के दौरान मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही भगवान के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नृत्य कर और बधाइयां गाकर उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर टॉफियों एवं सिक्कों की वर्षा भी की गई। कार्यक्रम में नगर के लोकप्रिय विधायक श्री रितेश कुमार गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथा व्यास श्री गिरिजा भूषण मिश्र जी ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया, जबकि मंदिर समिति की ओर से मंत्री श्री खैराती लाल मल्होत्रा जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री विजय मदान, तिलक राज कत्याल, अजय सहगल, अशोक वाधवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कथा के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप बजाज द्वारा किया गया। कथा में सुरजीत रावल, विकास सपड़ा, रजत सपड़ा, राजेंद्र सपड़ा, तिलक राज सपड़ा, मनोहर लाल कत्याल, संजय नारंग, अशोक सिक्का, रोहताश लाल सपड़ा, सतीश गगनेजा, विनय सपड़ा, नरेंद्र उतरेजा, पं. परम राज जोशी, पं. लक्ष्मी राज जोशी, विनोद मल्होत्रा सहित दुर्गा मंदिर महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
