Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: Dr. Bhimrao Ambedkar जयंती पर बांसी में भव्य रैली निकाली गई , गूंजे नारे

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 15/04/2026 04:12:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 15/04/2026 04:12:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर बांसी में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर बांसी में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बांसी में एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दोपहर 1 बजे के बाद शुरू हुए इस जुलूस में पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे के साथ बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूल-मालाएं चढ़ाकर लोग निर्धारित मार्गों पर जोरदार नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। नीले रंग के कपड़े और साड़ियां पहने महिलाएं, लड़कियां और लड़के भी जुलूस के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, निरीक्षक राम नारायण दुबे, उप निरीक्षक विजय नाथ यादव, उप निरीक्षक रामाज्ञा, हेड कांस्टेबल दद्दन यादव सहित पूरी पुलिस टीम मुस्तैद रही। जुलूस मंगल बाजार से आब्दी मोड़, माघ मेला होते हुए राप्ती पुल के पास स्थित सुभाष चंद्र पार्क पहुंचा, जहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीस राइनी पटवारी द्वारा पानी की व्यवस्था की गई थी।

 

इसके बाद जुलूस रोडवेज तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा और आजाद चौक से होते हुए सोनारी मुहल्ले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास समाप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा भी पानी की व्यवस्था की गई थी। रोडवेज पर प्रमोद कुमार हिंदू और हर गोविंद साहू ने, जबकि पेट्रोल पंप तिराहे पर समाजसेवी अमय पांडेय ने पानी उपलब्ध कराया। अमय पांडेय और उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी भी की। इस अवसर पर चक्रधारी गौतम, जितेंद्र कुमार, रवि कपूर राव वीरेंद्र कुमार, विजय बहादुर अंबेडकर, ओम प्रकाश सुनील कुमार जाटव, विनोद कुमार वीरेंद्र प्रताप, सभासद अनुपमा सिंह दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Featured News