-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में इस्कॉन के तत्वावधान में श्री श्री कृष्ण-बलराम भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में खुर्जा नगर में पहली बार श्री श्री कृष्ण-बलराम की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह शोभा यात्रा श्री राम वाटिका से प्रारंभ होकर बड़े मंदि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में खुर्जा नगर में पहली बार श्री श्री कृष्ण-बलराम की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह शोभा यात्रा श्री राम वाटिका से प्रारंभ होकर बड़े मंदिर, पंचवटी, सिटी स्टेशन, वैशाली कॉलोनी एवं कबाड़ी बाजार चौराहे से होती हुई पुनः श्री राम वाटिका पर आकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान श्री कृष्ण-बलराम की आकर्षक एवं भव्य झांकी के साथ-साथ सीताराम मन बसिया की मूर्ति, श्री राधा कृष्ण की मनमोहन मूर्ति श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी रही। यात्रा मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए, जहां भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया गया। भक्तगणों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण-बलराम के रथ की रस्सी को खींचकर पुण्य अर्जित किया और भक्ति रस में सराबोर नजर आए। इस भव्य शोभा यात्रा का स्वागत बसंत सीमेंट एजेंसी पर बैनर लगाकर श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले), जिला अध्यक्ष बसंत कनोडिया एवं नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल द्वारा पुष्प वर्षा एवं आरती कर किया गया। इस अवसर पर वूमेन पावर संगठन की अध्यक्षा वर्षा गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहीं और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रदीप पंडित (पत्रकार), संजय वर्मा (कलश वाले), राहुल शर्मा, लक्ष्मी कानोडिया सहित श्रीजी परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही, जिससे शोभा यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
उत्तर प्रदेश: इंटर में साक्षी चौधरी बनी टॉपर, केशव मौर्य ने 444 अंक लाकर किया कमाल
राजस्थान: अजमेर पुलिस का एक्शन मोड, फरार वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: आग का कहर, 70% जंगल हुआ स्वाहा, बेबस वन विभाग पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: जमीनी विवाद में एकतरफा मुकदमा, पुलिस पर पक्षपात के लगे आरोप
पश्चिम बंगाल: खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप , हत्या की जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: चोरी का रोड रोलर हुआ बरामद, खरीददार पुलिस की गिरफ्त में
