Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, स्वच्छता और राष्ट्रहित का लिया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/08/2026 02:48:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/08/2026 02:48:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी रामगंगा विहार मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ यह यात्रा सोनकपुर स्टेडियम से प्रारंभ होकर साईं मंदिर, दीनदयाल नगर, नवीन नगर, PAC, कांठ रोड

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी रामगंगा विहार मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ यह यात्रा सोनकपुर स्टेडियम से प्रारंभ होकर साईं मंदिर, दीनदयाल नगर, नवीन नगर, PAC, कांठ रोड, अकबर का किला एवं रामगंगा विहार होते हुए पुनः सोनकपुर स्टेडियम पर संपन्न हुई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद स्वतंत्र हुआ। यह स्वतंत्रता हमारे वीर शहीदों के त्याग और तपस्या का परिणाम है। इसलिए हमें इसकी महत्ता को समझते हुए सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर हम सभी को एक संकल्प लेना चाहिए कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे और नालियों व नालों में कूड़ा-कचरा नहीं डालेंगे। स्वच्छता के प्रति हमारी छोटी-सी जिम्मेदारी भी मुरादाबाद महानगर को जलभराव जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।  तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, त्याग, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी मिलकर संकल्प लें राष्ट्रहित सर्वोपरि रखेंगे, स्वच्छता अपनाएंगे और भारत को सशक्त एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देंगे।
तिरंगा यात्रा में धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, सुरेंद्र बिश्नोई, अजय वर्मा, विजय वर्मा, नीरज शर्मा, शशि किरण, राजीव गुप्ता, विपिन प्रजापति, मयंक कश्यप, अनुज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।


Featured News