Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बुद्धि विहार की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, मनोज कुमार गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/06/2026 04:04:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/06/2026 04:04:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज कुमार गुप्ता ने बुद्धि विहार फेस-2 में जनसंपर्क अभियान के दौरान सेक्टर 7बी एवं सेक्टर 9बी के निवासियों से संवाद किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज कुमार गुप्ता ने बुद्धि विहार फेस-2 में जनसंपर्क अभियान के दौरान सेक्टर 7बी एवं सेक्टर 9बी के निवासियों से संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उन्हें वर्षों से टूटी, जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों की गंभीर समस्या से अवगत कराया। जनसंपर्क कार्यक्रम के तुरंत उपरांत श्री मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर बुद्धि विहार फेस-2 की सड़कों, विशेष रूप से सेक्टर 7बी एवं सेक्टर 9बी की अत्यंत खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण एवं मरम्मत की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें गहरे गड्ढों एवं जर्जर अवस्था के कारण आवागमन के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण हो चुकी हैं। विशेष रूप से सेंट मेरीज़ स्कूल, बुद्धि विहार के पीछे संविधान साहित्य पार्टी कार्यालय एवं श्रीराम वाटिका से होते हुए गांधी मैदान तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। वर्षा ऋतु में इन सड़कों पर जलभराव की समस्या स्थिति को और भी गंभीर बना देती है। इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, शिक्षक, वरिष्ठ नागरिक एवं आमजन आवागमन करते हैं, जिन्हें भारी असुविधा के साथ-साथ दुर्घटनाओं के खतरे का भी सामना करना पड़ता है। सेक्टर 9बी की सड़कों की स्थिति भी अत्यंत दयनीय बनी हुई है। स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा रोष एवं असंतोष व्याप्त है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व उक्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने हेतु उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश प्रदान किए हैं। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने एवं उसके समाधान हेतु त्वरित पहल करने के लिए श्री मनोज कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त किया।