Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 03/04/2026 03:49:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 03/04/2026 03:49:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना भुता क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल होने के मामले में बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना भुता क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल होने के मामले में बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर 1 अप्रैल 2026 को थाना भुता में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें जयदेव व मुन्नू पुत्रगण नंदलाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2)/351(2), पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ। 2 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जयदेव (82 वर्ष) निवासी ग्राम केसरपुर को उदयपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।


पूछताछ में आरोपी ने खुद को सेवानिवृत्त शिक्षक बताते हुए अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने नाबालिग को चॉकलेट का लालच देकर अपने खंडहरनुमा मकान में ले जाकर गलत कार्य किया। घटना का वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में उ0नि0 ऋषि मित्र, हे0का0 संजीव कुमार व कां0 निर्भय कुमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।