Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई तहसीलों में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 14/05/2026 11:25:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/05/2026 11:25:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के विभिन्न राजस्व गांवों में अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के विभिन्न राजस्व गांवों में अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में दिनांक 12.05.2026 से 02.06.2026 तक राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों (धारा 24, 116 एवं 67 और अन्य धाराओ के तहत) के जमीन एवं अभिलेखों में अनुपालन अभियान के रूप में कराये गये कार्यो में गठित राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा तहसील जखनियॉ अन्तर्गत 15 राजस्व ग्रामो में 17 स्थानो पर 12 टीमो के माध्यम से मौके पर पहुचकर 12.0025 हे0 को पत्थरगड़ी, पट्टा शुदा भूमि पर कब्जा, चकमार्ग की सीमांकन, आबादी भूमि में बने रास्ते पर चकर्माग अतिक्रमण मुक्त कराना, चकरोड की पैमाईश एवं धारा 24 कब्जा दखल कराया गया। 

तहसील सैदपुर में 05 टीमो के माध्यम से 07 राजस्व गॉवो में कुल 0.278 हे0 सार्वजनिक भूमि कब्जामुक्त करायी गयी। तहसील कासिमाबाद में 06 टीमो के माध्यम से 06 राजस्व ग्रामों में 12 स्थानों पर कुल 1.1513 हेक्टेयर पर कब्जा मुक्त कराया गया। तहसील सेवराई में 07 टीमो के माध्यम से 15 स्थानों पर 08 राजस्व ग्रामों में कुल 4.026 हेक्टेयर होलिका दहन की भूमि को कबजामुक्त, चकमार्ग को खाली, छवर चकमार्ग, पत्थरगढ़ी,116 का कब्जा दिलाया गया, पट्टे पर कब्जा, नाली कब्जामुक्त एवं पॉच पट्टेदार को आवास आवंटन भूमि पर कब्जा दिलाया गया। दिनांक 12 मई, 2026 को तहसील जमानियॉ में 05 टीमो के माध्यम से 05 राजस्व ग्रामों  में 11 स्थानो पर कुल 1.2147 हे0 अवैध कब्जामुक्त, चकमार्ग को खाली कराते हुए चकरोड़ निर्माण कार्य करया गया तथा पोखरो को अवैध कब्जे को हटाकर पुन पोखरे का निर्माण कार्य कराया गया। 

एवं दिनांक 13 मई, 2026 को तहसील जमानियॉ में 07 टीमो द्वारा 27 स्थाना पर 09 राजस्व ग्रामो में कुल 11.023 हेक्टेयर के तहत कब्जा मुक्त कराया गया। तहसील सदर अन्तर्गत 10 राजस्व ग्रामों में 16 स्थानो पर 07 टीमो के माध्यम से 1.543 हेक्टेयर को कब्जा मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान टीमों ने राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर अवैध भूमि कब्जा, चकमार्ग को खाली कराते हुए चकरोड़ निर्माण कार्य करया गया तथा पोखरो को अवैध कब्जो पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया। इसके उपरांत जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध भूमि किसान की जमीनो पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे अवैध कब्जा न करें एवं किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
 


Featured News