-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, अब पोस्टपेड की तरह बिल, रीचार्ज खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। अब स्मार्ट मीटर सामान्य पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे और रीचार्ज
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। अब स्मार्ट मीटर सामान्य पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे और रीचार्ज खत्म होने पर बिजली आपूर्ति नहीं काटी जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं से लगातार तकनीकी समस्याओं की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हें ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब हर माह नियमित बिल दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत एक से 30 तारीख तक की खपत का बिल अगले 10 दिनों के भीतर एसएमएस या व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजा जाएगा। बिल मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा में भुगतान करना होगा। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द इसे दर्ज कराने की सलाह दी गई है। ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में माह के भीतर बिजली आपूर्ति बाधित न की जाए। वहीं, जिन उपभोक्ताओं पर पुराना बकाया है, उन्हें 10 किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार जताया और “देवो भवः” की भावना के साथ इस फैसले को जनहित में बताया।
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
बिहार: ममता बनर्जी पर तीखा हमला, विरोधियों ने फैसलों और गठबंधन राजनीति पर उठाए सवाल
बंगाल: बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश: दुजाना–सादुल्लापुर–दादरी बाईपास मार्ग का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली विकास की नई सौगात
